*जमात रजाए मुस्तफा की बैठक सम्पन्न*
संगम नगरी प्रयागराज यमुनानगर भंडरा उमरगंज के फारेस्टॉ रेस्टोरेंट में जमात रजा ए मुस्तफा बरेली शरीफ शाख प्रयागराज की तरफ से एक बैठक ओलमाए जमुना पार की रखी गई जिसमें जमात रज़ाए मुस्तफा के सदर मुफ्ती मोहम्मद वसीम रजा कादरी ने कमेटी के बारे में तारुफ करते हुए जमात जमीनी सतह पर किस तरीके से और कैसे काम कर रही है यह लोगों को बताया गया अपनी बातें रखें कमेटी की तरफ से समाज में बढ़ रही तमाम बुराइयां और शिक्षा पर जोर देने की बातें कही गई जिसमें चाहे वह दीनी शिक्षा की बात हो या दुनिया भी शिक्षा की बात इस जमात के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी और कमेटी की तरफ से समाज में जो निहायत गरीब तबके के लोग हैं जो पैसे की तंग दस्ती के लिए अपने बच्चों को तालीम नहीं दे सकते उनके लिए जमात आगे आकर उनकी दीनी और दुनियाबी तालीम शिक्षा के लिए पूरा खर्चा वहां पर उनकी तालीम शिक्षा देने की काम करती हैं जमात पहले भी कैंपिंग करके जो गरीब तबके के लोग हैं उनकी आंख की रोशनी के लिए उनका ऑपरेशन कराकर उनकी आंखों की रोशनी लौटने का काम किया जमात राजा ए मुस्तफा कमेटी पहले शादी विवाह में बढ़ रहे तमाम बुराइयों को दूर करते हुए डीजे बजा बंद करने का ऐलान किया था जिसमें सभी लोगों ने इसके ताईद की और उनकी बातों को अमल में लाया आज सादगी के साथ तमाम फिजूल खर्ची से बचते हुए शादी विवाह संपन्न हो रही है शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया और आगे का मंसूबाह यह बना कि जो गरीब लड़कियों की शादी पैसे को लेकर नहीं हो पा रही है तो कमेटी उसमें भी आगे आकर इसका भी भविष्य में शादी विवाह करने का काम करेंगी इस कमेटी में जमात रजाए मुस्तफा सभी पदाधिकारी,हाफिज व कारी इसराइल साहब, मौलाना लुत्फ़ल हक़,हाई कोर्ट और कचहरी के अधिवक्ता, कई मदरसों के प्रधानाचार्य, मस्जिदों के इमाम समाज के सैकड़ो से ज्यादा जिम्मेदार लोग मौजूद रहे।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से शकील खान की रिपोर्ट
Post a Comment