Top News

प्रयागराज मंडल ने रचा इतिहास — टिकट चेकिंग में एक ही दिन में ₹48.50 लाख की रिकॉर्ड आय अर्जित

प्रयागराज उत्तर मध्य रेलवे

दिनांक: 24.05.2026

 प्रयागराज मंडल ने रचा इतिहास — टिकट चेकिंग में एक ही दिन में ₹48.50 लाख की रिकॉर्ड आय अर्जित

उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने टिकट चेकिंग के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए दिनांक 23 मई 2026 को ₹48.50 लाख की Highest Ever Single Day Ticket Checking Earning अर्जित की है।

यह उपलब्धि न केवल पिछले वर्ष की इसी तिथि पर अर्जित ₹26 लाख की आय की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि को दर्शाती है, बल्कि मंडल द्वारा पूर्व में स्थापित ₹45 लाख की Highest Single Day Earning के रिकॉर्ड को भी पार कर गई है।

विभिन्न श्रेणियों के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा अर्जित आय का विवरण निम्नवत है :

स्क्वाड स्टाफ : ₹26.00 लाख

अमेनिटी स्टाफ : ₹16.00 लाख

स्टेशनरी स्टाफ : ₹6.50 लाख

यह अभूतपूर्व उपलब्धि प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री बृजेश कुमार के मार्गदर्शन, मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज मंडल श्री रजनीश अग्रवाल के प्रेरणादायी नेतृत्व एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री हरिमोहन के कुशल निर्देशन में प्रयागराज मंडल द्वारा चलाए जा रहे सघन टिकट चेकिंग अभियान, सतत मॉनिटरिंग तथा समन्वित कार्यप्रणाली का परिणाम है।

 इसी क्रम में गत माह मंडल के 5 Highest Earning Squad Staff एवं 5 Highest Earning Amenity Staff को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस पहल से टिकट चेकिंग स्टाफ का मनोबल बढ़ा है तथा बेहतर कार्य संस्कृति विकसित हुई है। यह सम्मान योजना भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उच्च आय अर्जित करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाता रहेगा।

मंडल द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों, प्रभावी मॉनिटरिंग एवं प्रोत्साहनात्मक कार्यप्रणाली के परिणामस्वरूप टिकट चेकिंग आय में लगातार उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की जा रही है।

प्रयागराज मंडल द्वारा राजस्व संवर्धन, यात्री अनुपालन तथा टिकट चेकिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

इस ऐतिहासिक एवं रिकॉर्डतोड़ उपलब्धि हेतु समस्त टिकट चेकिंग टीम एवं संबंधित अधिकारियों को हार्दिक बधाई।

Post a Comment

Previous Post Next Post
GP NEWS INDIA
GP NEWS INDIA

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume