Top News

प्रयागराज वकील पीछे हटने को तैयार नहीं डॉक्टर भी अड़े हाईकोर्ट अधिवक्ता की मौत के बाद शुरू हुआ बवाल थमा नहीं पुलिस अलर्ट मोड पे

 प्रयागराज वकील पीछे हटने को तैयार नहीं डॉक्टर भी अड़े हाईकोर्ट अधिवक्ता की मौत के बाद शुरू हुआ बवाल थमा नहीं पुलिस अलर्ट मोड पे

रिपोर्ट जुबैर अहमद प्रयागराज 

GP NEWS INDIA 

आज का भारत 

अधिवक्ता जागृति शुक्ला की मौत के बाद प्रयागराज में वकीलों और जूनियर डॉक्टरों के बीच विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। वकील आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखे हुए हैं, जबकि जूनियर डॉक्टर अपने साथी डॉ. मोनिस अली के खिलाफ कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। मंगलवार को भी एसआरएन अस्पताल की ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं और केवल इमरजेंसी सेवाएं संचालित हुईं।

जागृति शुक्ला 20 मई को सड़क हादसे में घायल हुई थीं। इलाज के दौरान अस्पताल में डॉक्टरों और वकीलों के बीच विवाद हुआ था। करीब 18 दिन तक इलाज चलने के बाद सोमवार को उनकी मौत हो गई, जिसके बाद अधिवक्ताओं का आक्रोश भड़क उठा और कई प्रमुख मार्गों पर जाम व प्रदर्शन हुए। मंगलवार को भी अधिवक्ता संगठनों ने विरोध प्रदर्शन और डीएम कार्यालय घेराव की चेतावनी दी है।

हालात को देखते हुए पुलिस और प्रशासन दोनों पक्षों से लगातार संवाद कर रहे हैं। वहीं सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन शहर में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की मौजूदगी के कारण कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
GP NEWS INDIA
GP NEWS INDIA

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume