Top News

प्रयागराज आपत्तिजनक मैसेज और अश्लिल मेसज भेजने पर एक अभियुक्त ग्रिफ्तार

जोन गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज 

थाना सोरांव पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त सोरांव के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सोरांव पर पंजीकृत पंजीकृत मु0अ0सं0-279/2026 धारा-352/351(3)/308(5) भा0न्या0सं0 व 66(डी) आई0टी0 एक्ट व 3(2)(V) व 3(1)(ध) एस0सी0/एस0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त सानू अली पुत्र हामिद अली निवासी -10/444 कर्नलगंज नियर नव ज्योति शिक्षा निकेतन स्कूल थाना ग्वालटोली कमिश्नरेट कानपुर नगर हाल पता त्रिभुवन खेडा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव को थाना सोरांव पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-28.07.2026 को थाना सोरांव क्षेत्रान्तर्गत लूसनपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गयी ।

                उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा मुकदमा वादिनी तथा उसके सगे रिश्तेदारों के मोबाइल/व्हाटसएप पर अश्लील, आपत्तिजनक मैसेज भेजने तथा जाति सूचक शब्दो का प्रयोग कर गाली गलौज करने एवं सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर मुकदमा वादिनी के साथ शादी का दबाव बनाने के लिए ब्लैक मेल करने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सोरांव पर मु0अ0सं0-279/2026 उपरोक्त पंजीकृत किया गया था ।


शकील खान की रिपोर्ट
 

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-*

सानू अली पुत्र हामिद अली निवासी -10/444 कर्नलगंज नियर नव ज्योति शिक्षा निकेतन स्कूल थाना ग्वाल टोली कमिश्नरेट कानपुर नगर हाल पता त्रिभुवन खेडा थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव, उम्र करीब 34 वर्ष ।

सम्बन्धित अभियोग का विवरण-

मु0अ0सं0-279/2026 धारा-352/351(3)/308(5) भा0न्या0सं0 व 66(डी) आई0टी0 एक्ट व 3(2)(V) व 3(1)(ध) एस0सी0/एस0टी0 एक्ट थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।  

*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*

1. उ0नि0 इन्द्रजीत यादव, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।

2. उ0नि0 नीरज यादव, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।

3. रि0का0 विकास कुमार, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।

4. रि0का0 पवन सरोज, थाना सोरांव कमिश्नरेट प्रयागराज ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
GP NEWS INDIA
GP NEWS INDIA

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume