भारतीय पसमांदा मंच के नवनियुक्त उत्तर प्रदेश मीडिया प्रभारी आदरणीय श्री मोहम्मद शकील खान जी को इस महत्वपूर्ण दायित्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप अपनी निष्ठा, ईमानदारी, सक्रियता और सकारात्मक सोच के साथ संगठन की विचारधारा, भारतीय संविधान के मूल्यों तथा जनहित के मुद्दों को प्रदेश के कोने-कोने तक प्रभावी ढंग से पहुँचाने का कार्य करेंगे।
आपसे अपेक्षा है कि आप माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमर सिद्दीकी जी के नेतृत्व को और अधिक सशक्त बनाने तथा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्री जुबेर मलिक जी के साथ समन्वय स्थापित करते हुए संगठन को प्रदेशभर में मजबूत, सक्रिय और जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।
मीडिया केवल समाचारों का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की आवाज़, लोकतंत्र का एक सशक्त स्तंभ और जनजागरण की सबसे बड़ी शक्ति है। इसलिए सत्य, निष्पक्षता, संवैधानिक मर्यादा और सामाजिक सौहार्द को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें।
मु. हमजाह शोहरत की रिपोर्ट
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, ऊर्जा, सफलता और निरंतर प्रगति प्रदान करें तथा आपके नेतृत्व और कार्यशैली से भारतीय पसमांदा मंच उत्तर प्रदेश में और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बने।
एक सशक्त मीडिया – एक सशक्त संगठन – एक सशक्त राष्ट्र। हार्दिक शुभकामनाओं सहित, यह जानकारी इरशाद मलिक राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भारतीय पसमांदा मंच ने मनोनयन पत्र जारी कर दिया


Post a Comment