प्रयागराज पेंशनर्स अपनी मांगों के सापेक्ष आंदोलित होंगे
प्रयागराज। दिनांक 6, अगस्त 2026 को योगेंद्र पांडे के आवास 201,भुसौली टोला, प्रयागराज में युनाइटेड फोरम ऑफ़ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन, प्रयागराज की बैठक राजेश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक का कुशल संचालन योगेंद्र कुमार पांडे ने किया। राजेश कुमार ने समय पर महंगाई राहत न दिए जाने पर रोष व्यक्त किया एवं पेंशनरों की मांगों को अनसुनी किये जाने पर सरकार का विरोध करने और कराने की आवश्यकता पर बल दिया। रामकिशोर ने पेंशनर एक जुटता पर जोर दिया। योगेंद्र पांडे ने कहा कि हमारे देश के होनहार नौजवानों को उपलब्ध स्थाई नौकरियां और रोजगार उपलब्ध कराये जाए आउट सोर्सिंग तत्काल खत्म की जाए जिससे उनकी ऊर्जा का सही प्रयोग हो सके, उनका शोषण खत्म हो, नौजवानों का भविष्य समृद्ध हो सके और हमारा राष्ट्र सबसे उन्नत होकर विश्वगुरु बन सके, प्रकाश कुमार ने कहा कि जिन विभागों के पेंशनरों को और कर्मचारियों को सातवें वेतन का आयोग का लाभ अभी तक नहीं दिया गया है उसे आठवें वेतन आयोग का प्रतिवेदन आने के पूर्व अवश्य ही दे दिया जाए । 29 सितंबर को प्रस्तावित 24 घंटे के शांतिपूर्ण धरने को सफल बनाने की समस्त उपस्थित जनों ने सहमति दी है। राजेश यादव जी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में आठवें वेतन आयोग के टी.ओ. आर.में पेंशनर शब्द जोड़े जाने पर बल दिया, तानाशाही को भी शर्मिंदा करने जैसा वर्तमान प्रशासन और सरकार का आचरण बताया तथा वैलिडेशन क्लाज को तुरंत समाप्त करने,18 महीने के फ्रीज डी.ए. को दिए जाने की आवश्यकता पर बल दिया । रामकिशोर और योगेंद्र पांडे ने स्वतंत्रता दिवस के सापेक्ष देशभक्ति के गीत गाए,इन्हें संगठन के साथियों की तालिया द्वारा सराहना प्राप्त हुयी।,
मु. हमज़ाह शोहरत की रिपोर्ट
सभा के अंत में राजेश यादव जी ने आए हुए गणमान्य पेंशनरजनों का आभार ज्ञापित किया।
उपरोक्त विषय पर, राजेश कुमार, मुन्ना जी,अबरार अहमद,वीरेंद्र कुमार पांडे, जावेद अख़्तर,आदि ने भी
अपने विचार प्रकट किये और समर्थन देने का वादा किया।
Post a Comment