Top News

कांग्रेसियों ने बोला हल्ला केंद्र सरकार द्वारा छात्रों की दमनकारी नीति बर्बरता का विरोध करते हुए सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की

कांग्रेसियों ने बोला हल्ला केंद्र सरकार द्वारा छात्रों की दमनकारी नीति बर्बरता का विरोध करते हुए सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की 

 प्रयागराज शहर कांग्रेस कमेटी एवं अल्पसंख्यक  कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पत्थर गिरिजा धरना स्थल से सिविल लाइन सुभाष चौराहा तक एक आक्रोश मार्च निकाला। यह प्रदर्शन छात्रों और देश के लोकप्रिय नेता राहुल गांधी के साथ प्रशासन तथा सत्ता पक्ष द्वारा की गई कथित बर्बरता और दमनकारी नीतियों के विरोध में आयोजित किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शेखर बहुगुणा ने कहा कि, छात्रों की जायज़ मांगों और हमारे नेता राहुल गांधी के साथ हो रहे अन्याय व दुर्व्यवहार के खिलाफ कड़ा रोष व्यक्त किया। अल्पसंख्यक कांग्रेस के शहर अध्यछ अरशद अली ने कहा कि,यदि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना अपराध है, तो यह लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है। कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र और जनता की आवाज़ के लिए संघर्ष करती रही है और करती रहेगी।दमन से न कभी डरे हैं, न डरेंगे। हमारी लड़ाई जनता के अधिकारों और संविधान की रक्षा के लिए थी, है और रहेगी। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने,नारेबाज़ी के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा की मांग की केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तानाशाही रवैये को तुरंत बंद करने की मांग की। शहर महासचिव मो हसीन ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से छात्रों, युवाओं और आम जनता के अधिकारों के लिए सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष करती आई है। पुलिस प्रशासन के दबाव में आवाज को दबाया नहीं जा सकता।इस मौके पर वरिष्ठ पार्षद तस्लीम उद्दीन ने



मु. हमज़ाह शोहरत की रिपोर्ट 

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प लिया और कहा वे जनता के हकों और न्याय की लड़ाई के लिए इस प्रकार के लोकतांत्रिक संघर्ष को आगे भी जारी रखेंगे। इस धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से मौजूद रहे शेखर बहुगुणा, तस्लीम उद्दीन, आबदी हसन, मो हसीन, मनोज पासी, शकील अहमद, ग़ज़ली खान, नरेंद्र गिरी, मो ज़ाहिद, मो अल्तमस महफूज अहमद, आदि।

Post a Comment

Previous Post Next Post
GP NEWS INDIA
GP NEWS INDIA

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume