प्रतापगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता एक करोड़ की एमडी ड्रग्स के साथ पांच गिरफ्तार
GP NEWS INDIA /AAJ KA BHARAT
सावन जोशवा की रिपोर्ट
प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनपद में मादक पदार्थ व अवैध कारोबार पर अंकुश लागाए जाने हेतु निरन्तर अभियान चलाया जा रहा है इसी अभियान के तहत थाना आसपुर देवसरा पुलिस और स्पेशल टीम ने संयुक्त कार्रवाई में 202.31 ग्राम अवैध एमडी (मेथामफेटामाइन) ड्रग्स के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद नशीले पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।
पुलिस ने सैफाबाद-मुरैनी मार्ग पर वाहन चेकिंग के दौरान एक अर्टिगा कार और बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से ड्रग्स बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में सूरज दुबे, आनंद मिश्रा, दिव्यांशु दुबे उर्फ गब्बर, आलोक शुक्ला और मंजीत मिश्रा शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ में ड्रग्स की बिक्री करने की बात स्वीकार की है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। कार्रवाई थाना प्रभारी राकेश चौरसिया एवं स्पेशल टीम प्रभारी उपनिरीक्षक विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई।

إرسال تعليق