Top News

प्रयागराज - मांगे पूरी न होने से पेंशनरों में जबरदस्त आक्रोश

प्रयागराज-मांगे पूरी न होने से पेंशनरों में जबरदस्त  आक्रोश

 आज दिनांक  18 जून, 2026 को योगेंद्र पांडे के आवास 201, भुसौली टोला, प्रयागराज में यूनाइटेड फोरम ऑफ़ पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन, प्रयागराज की बैठक  सुशील कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई। 

   उन्होंने  टर्म्स ऑफ़ रेफरेंस (टी ओ आर) मैं पेंशनर शब्द तत्काल जोड़े जाने पर बल दिया तथा विभिन्न पेंशनरों की समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डाला, सत्येंद्र बहादुर  सिंह ने रेलवे में पुराने कम शिक्षित पेंशनरों एवं कर्मचारियों को ध्यान में रखते हुए मांग किए जाने पर पूर्व की तरह मैन्युवल पास दिए जाने की  रेल प्रशासन से मांग की, राजेश कुमार ने मांग की कि पेंशनरों  को क्रमशः 65,70, 75 और 80 वर्ष की आयु होने पर क्रमशः 5% 10% 15% और 20% दिया जाए क्योंकि उम्र चढ़ने के साथ बाद में वेतन बढ़ाने पर उसे पेंशनर्स के उपयोग में लाया जाना प्राय: संभव नहीं हो पाता। शशि भूषण पांडे ने कहा कि सरकार हमारी मांगों को गंभीरता से न लेते हुए ध्यान नहीं दे रही है अगर यही स्थिति रही तो हम अपने और अपने परिवारों के मतों की शक्ति से सरकार का विरोध करेंगे मुन्ना जी ने कहा कि यदि सरकार चाहे तो पेंशनरों को प्रतिवर्ष एक-एक प्रतिशत ही पेंशन वृद्धि करे जिससे आगामी 20 साल में उसे 20% पेंशन बढ़ोतरी मिल सके। 


विपिन सिंह की रिपोर्ट 

प्रकाश कुमार एवं योगेंद्र पांडे ने कहा कि हमारे नवयुवकों/बेटों के लिए सरकार रोजगार एवं पूर्व की भांति पूर्णकालिक नौकरियों में अभिवृद्धि करने का प्रयत्न करे, जितने रोजगार और नौकरियां पूर्व में थी उनसे कम ना हो, हो सके तो और नवीन पूर्णकालिक रोजगार और नौकरियां उपलब्ध कराने की चेष्टा करे जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके, हमारा राष्ट्र समृद्ध हो  और आज की आवश्यकता के अनुरूप तरक्की कर  विश्व गुरु बनने में सक्षम हो। जिन पेंशनरों को सातवें वेतन आयोग का लाभ अभी तक नहीं दिया गया है उसे आठवें वेतन आयोग के प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के पूर्व अवश्य मेव दिया जाना चाहिए। आउटसोर्सिंग की व्यवस्था पब्लिक सेक्टर में पूरी तरह से समाप्त कर दी जानी चाहिए जिससे हमारे नवयुवकों का भविष्य सुनिश्चित, सुरक्षित हो सके और हमारे देश की सर्वांगीण उन्नति हो सके राष्ट्र की उन्नति हो सके रेलवे के ग्रुप डी के पेंशनर को ए. सी. 3 का एक पास दिया जाए जिससे उन्हें पूर्व की भांति यह सुविधा मिल सके वरिष्ठ नागरिकों को पूर्व की भांति रेलवे के किराए में और बस के किराए में कंसेशन देकर सरकार उनके प्रति अपना आदर/आभार व्यक्त कर सकती है राजेश कुमार जी और अबरार अहमद जी को उनके जन्मदिवस सप्ताह के अवसर पर संगठन के प्रत्येक सदस्य द्वारा बधाइयां दी गई और उनका सम्मान किया गया तथा मिठाइयां बांटी गई सभा के अंत में अध्यक्ष जी ने समस्त उपस्थित गणमान्य पेंशनरों के प्रति आभार व्यक्त किया:-

 उपरोक्त विषय पर सर्वश्री:- डॉ. वी.के.

श्रीवास्तव,   द्वारका प्रसाद, त्रिवेणी प्रसाद, मनोज  श्रीवास्तव, उदय चंद सोनकर,  अबरार अहमद,   रमेश कुमार,राजू , अंसार अहमद,    वीरेंद्र कुमार पांडे, जावेद अख्तर, हरिश्चंद्र, अमर सिंह आदि ने भी

अपने विचार व्यक्त किया।

Post a Comment

أحدث أقدم
GP NEWS INDIA
GP NEWS INDIA

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume