केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर 56 ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त अभियान संचालित
कौशाम्बी 12 वर्षों से हुई होती सफाई तो एक दिन में नहीं दिखाई पड़ता कूड़ा
आज़ाद निषाद न्यूज़ रिपोर्टर
कौशाम्बी केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित "समेकित जनकल्याण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम" के अंतर्गत जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल के निर्देशानुसार आज जनपद की 56 ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान एवं प्लास्टिक मुक्त ग्राम पंचायत अभियान का व्यापक रूप से संचालन किया गया।अभियान के तहत ग्राम पंचायतों में सार्वजनिक स्थलों, सड़कों, विद्यालयों, पंचायत भवनों एवं अन्य सामुदायिक परिसरों की साफ-सफाई कराई गई तथा ग्रामीणों को स्वच्छता बनाए रखने एवं एकल उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के दौरान कुल 07 कुंतल प्लास्टिक कचरे का संग्रहण किया गया।जिला पंचायतराज अधिकारी ने बताया कि जनपद की सभी 56 ग्राम पंचायतों में इस विशेष अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं सतत अनुश्रवण के लिए 56 जनपद स्तरीय नोडल अधिकारियों को नामित किया गया है। नामित नोडल अधिकारी संबंधित ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त बनाने,सार्वजनिक स्थलों की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा जन-जागरूकता गतिविधियों की निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण में जनसहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। सभी नागरिकों को प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने, कूड़े-कचरे का उचित निस्तारण करने तथा स्वच्छता संबंधी गतिविधियों में सक्रिय

إرسال تعليق