प्रयागराज झलवा में फल विक्रेता पर जानलेवा हमला, हालत नाजुक
प्रयागराज। 13 जून 2026/
एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के झलवा देवघाट इलाके में शनिवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने फल विक्रेता विनोद पर गोली चला दी। हमले में विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
प्रयागराज सावन जोशवा की रिपोर्ट
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को फौरन एसआरएन अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दो युवक बाइक से आए और विनोद पर फायरिंग कर फरार हो गए।
घायल विनोद का आरोप है कि माफिया अतीक अहमद के गुर्गों ने उनकी जमीन पर कब्जा कर रखा है। शनिवार सुबह जब वह जमीन पर बाउंड्री वॉल बनवाने गए थे, तभी उन पर हमला हुआ।
कार्यकारी थाना प्रभारी विजय पांडेय ने बताया कि पुलिस पुरानी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी
.jpg)

إرسال تعليق