Top News

नासिक से राजस्थान फिर हरियाणा... कई शहरों में लीक हुआ था NEET का पेपर, जयपुर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में महाराष्ट्र से हरियाणा तक फैले बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है। लीक हुई प्रश्नपत्रिका की पहली कॉपी नासिक में सामने आई, जिसमें जयपुर के मनीष को मास्टरमाइंड बताया जा रहा है, जिससे छात्रों में भारी गुस्सा है और NTA पर सवाल उठ रहे हैं।







विनोद राठोड, नासिक। NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में अब महाराष्ट्र से हरियाणा तक फैले बड़े रैकेट की आशंका जांच एजेंसियों ने जताई है। इस मामले की सबसे अहम बात यह है कि लीक हुई प्रश्नपत्रिका की पहली कॉपी नासिक में सामने आने की जानकारी जांच में मिली है।


जानकारी के अनुसार, जयपुर से गिरफ्तार किया गया मनीष ही इस पेपर लीक कांड का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। जांच में खुलासा हुआ है कि मनीष ने प्रश्नपत्र छपने से पहले ही संभावित सवालों की जानकारी हासिल कर ली थी।

Post a Comment

أحدث أقدم
GP NEWS INDIA
GP NEWS INDIA

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume