गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
थाना सरायइनायत व एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी के अभियोग से सम्बंधित 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से चोरी के कुल 281.5 ग्राम पीली धातु व 2935 ग्राम सफेद धातु के आभूषण (अनुमानित कीमत 22 लाख रूपये) व आभूषण बेचने से प्राप्त कुल 13,300 रुपये/- बरामद
शकील खान की रिपोर्ट
श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय व अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् पुलिस उपायुक्त गंगानगर व अपर पुलिस उपायुक्त गंगानगर के कुशल पर्यवेक्षण में व सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के कुशल नेतृत्व में गंगानगर-जोन के थाना सरायइनायत पर पंजीकृत मु0अ0सं0-189/2026 धारा-331(4)/305 भा0न्या0सं0 से सम्बन्धित 04 वांछित अभियुक्त 1. प्रीतम सिंह पुत्र भिखारी सिंह निवासी ग्राम ईसापुर थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर 2. सुरेन्द्र सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी ग्राम मिल्किया थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर 3. ओमपाल सिंह उर्फ लादू पुत्र हंसराज सिंह निवासी ग्राम लक्ष्मनपुर थाना बन्डा जनपद शाहजहाँपुर 4. ब्रजेश कुमार सोनी पुत्र स्व0 छोटेलाल सोनी निवासी ग्राम दरियाबाद थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी को थाना सरायइनायत व एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल गंगानगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक-23.07.2026 को थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत रिंग रोड रेलवे लाइन अण्डर पास से विभिन्न स्थानों से चोरी के आभूषण व उनको बेचने से प्राप्त 13,300 रुपयों/- के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी/बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) भा0न्या0सं0 की बढ़ोत्तरी कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक- 09.07.2026 को थाना सरायइनायत क्षेत्रान्तर्गत ग्राम रिठैया बाजार निवासी मुकदमा वादी की अन्दावा स्थित आभूषण की दुकान से अज्ञात चोरो द्वारा पीली व सफेद धातु के आभूषणों की चोरी की गयी थी । जिसके सम्बंध में थाना सरायइनायत पर मु0अ0सं0-189/2026 उपरोक्त पंजीकृत कर घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों का गठन किय गया था ।
*पूछताछ का विवरण-*
गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अभियुक्त प्रीतम सिंह, सुरेन्द्र सिंह व ओमपाल सिंह उपरोक्त मिलकर सुनसान इलाकों में स्थित ज्वैलरी की दुकानों और बंद मकानों के ताले व शटर तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करते थे तथा चोरी किए गए आभूषणों को अभियुक्त ब्रजेश कुमार सोनी (सोनार) उपरोक्त को बाजार भाव से काफी सस्ते दामों में बेच देते थे । आज दिनांक-23.07.2026 को उपरोक्त अभियुक्तगण सब रिंग रोड रेलवे अंडरपास के पास पूर्व की चोरियों के माल का हिसाब करने जा रहे थे । चोरी के अन्य आभूषण की बरामदगी के सम्बंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि इसके सम्बंध मे थाना होलागढ़ पर मु0अ0सं0-34/2026 धारा-331(4)/305 भा0न्या0सं0 व थाना हण्डिया पर मु0अ0सं0-278/2026 धारा-305 भा0न्या0सं0 पंजीकृत है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-*
1. प्रीतम सिंह पुत्र भिखारी सिंह निवासी ग्राम ईसापुर थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 22 वर्ष ।
2. सुरेन्द्र सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी ग्राम मिल्किया थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 21 वर्ष ।
3. ओमपाल सिंह उर्फ लादू पुत्र हंसराज सिंह निवासी ग्राम लक्ष्मनपुर थाना बन्डा जनपद शाहजहाँपुर, उम्र करीब 26 वर्ष ।
4. ब्रजेश कुमार सोनी पुत्र स्व0 छोटेलाल सोनी निवासी ग्राम दरियाबाद थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी, उम्र करीब 42 वर्ष ।
*सम्बंधित अभियोग का विवरण-*
मु0अ0सं0-189/2026 धारा-331(4)/305 भा0न्या0सं0 व बढोत्तरी धारा-317(2) भा0न्या0सं0 थाना सरायइनायत प्रयागराज ।
*बरामदगी का विवरण-*
1. 281.5 ग्राम पीली धातु के आभूषण
2. 2935 ग्राम सफेद धातु के आभूषण
3. आभूषण बेचने से प्राप्त कुल 13,300 रुपये/-
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
1. उ0नि0 सुखचैन तिवारी, एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल प्रभारी गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
2. उ0नि0 अभिनव सिंह थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
3. उ0नि0 दिनेश कुमार सिंह थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
4. उ0नि0 रजनीश सिंह थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
5. उ0नि0 नवनीत प्रताप सिंह थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
6. उ0नि0 मनोज यादव थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
7. हे0का0 राजीव पाण्डेय थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
8. हे0का0 देवेन्द्र प्रताप सिंह, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
9. हे0का0 रविंद्र यादव, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
10. हे0का0 राम एकबाल, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
11. हे0का0 ब्रिजेश सिंह, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
12. हे0का0 अनुग्रह वर्मा, एस0ओ0जा0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
13. का0 विशाल कुवर, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
14. का0 समीर प्रताप सिंह, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
15. का0 पीयूष पंकज चौहान, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
16. का0 सौरभ यादव, एस0ओ0जी0 गंगानगर कमिश्नरेट प्रयागराज ।
17. का0 सुधीर थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
18. का0 सर्वेश यादव थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
19. का0 सचिन कुमार थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
20. का0 सतीशचन्द्र थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।
21. का0 आशीष कुमार थाना सरायइनायत कमिश्नरेट प्रयागराज ।


إرسال تعليق