Top News

ADG Zone Kanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद कन्नौज भ्रमण दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण

 ADG Zone Kanpur श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा जनपद कन्नौज भ्रमण दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालयीय व्यवस्थाओं, प्रशासनिक कार्यप्रणाली एवं अभिलेखीय व्यवस्था की गहन समीक्षा की गयी। निरीक्षण के दौरान प्रधान लिपिक शाखा, वाचक कार्यालय, जनशिकायत प्रकोष्ठ सहित अन्य महत्वपूर्ण शाखाओं का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए अभिलेखों के रख-रखाव, पत्रावलियों के सुव्यवस्थित संधारण, उनकी अद्यतन स्थिति तथा कार्यालय की समग्र कार्यप्रणाली का परीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कार्यालय परिसर में स्वच्छता व्यवस्था, अनुशासन एवं अभिलेखों की व्यवस्थित उपलब्धता पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। साथ ही यह निर्देशित किया गया कि समस्त अभिलेख समयानुसार अद्यतन रखे जाएँ तथा कार्यालयीय कार्यों का निष्पादन पूर्ण पारदर्शिता, उत्तरदायित्व एवं दक्षता के साथ सुनिश्चित किया जाए।

सोनू खान की रिपोर्ट 

जनसुनवाई एवं जनशिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संवेदनशील निस्तारण पर विशेष बल देते हुए कहा गया कि पुलिस कार्यालयों की कार्यप्रणाली ऐसी हो जिससे आमजन में विश्वास एवं सकारात्मक पुलिस छवि और अधिक सुदृढ़ हो। निरीक्षण के दौरान श्री हरीश चन्दर, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, श्री विनोद कुमार, पुलिस अधीक्षक, जनपद कन्नौज व अन्य अधिकारी/कर्मचारगण उपस्थित रहे।


Post a Comment

أحدث أقدم
GP NEWS INDIA
GP NEWS INDIA

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume