Top News

माननीय श्री विनोद कुमार चौरसिया एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज प्रयागराज द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

 *माननीय श्री विनोद कुमार चौरसिया एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज प्रयागराज द्वारा छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया*  

******************

 उत्तर प्रदेशीय हेला पंचायत महासभा प्रयागराज के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण होने वाले  छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि माननीय श्री विनोद कुमार चौरसिया एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज प्रयागराज द्वारा हिंदुस्तानी अकादमी में सम्मानित किया गया उक्त अवसर पर उच्च शिक्षा प्राप्त छात्र छात्राओं के उत्कृष्ट स्थान पाने वाले खिलाड़ियों सहित लगभग 70 बच्चों को सम्मानित करते हुए जज साहब ने सभी छात्र छात्राओं एवं खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया तथा उन्होंने ऐसे कार्यक्रम के लिए आयोजको को धन्यवाद ज्ञापित किया उन्होंने उम्मीद जताई कि ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए जिससे बच्चों एवं खिलाड़ियों में उत्साह वर्धन होगा और बच्चे निखर कर आगे आएंगे और अति विशिष्ट अतिथि श्री चौधरी सईद अहमद जीने सभी बच्चों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की एवं उत्तर प्रदेशीय हेला पंचायत महासभा की पूरी टीम को उन्होंने धन्यवाद दिया और विशिष्ठ अतिथियों में श्री बृजमोहन लाल ,श्री मोतीलाल बौद्ध,श्रीमती छाया देवी ,विष्णु कुमार सिद्धार्थ,तथा उत्तर प्रदेशीय हेला पंचायत महासभा के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र कुमार रावत, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री मुकेश कुमार रुबे, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष संजीव चंद्रा, पवन गोविंद,रेनू  ,अरविंद कुमार ,सुशांत चंद्रा , एवं श्री सुरेंद्र नाथ भारतीय,डॉ संजय कौशिक,होरीलाल हेला एवं बड़ी संख्या में हेला समाज के बुद्धिजीवी वर्ग एवं महिलाएं उपस्थित थी । सभा का संचालन  राम किशोर ने किया सभा का समापन उत्तर प्रदेशीय हेला पंचायत महासभा के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार रावत ने किया 

Post a Comment

أحدث أقدم
GP NEWS INDIA
GP NEWS INDIA

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume