Top News

वाराणसी चोलापुर पुलिस का 'ऑपरेशन चक्रव्यूह': शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 वाराणसी चोलापुर पुलिस का 'ऑपरेशन चक्रव्यूह': शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

*वाराणसी* प्रशिक्षु आईपीएस लेडी सिंघम **मानसी दहिया** के कुशल नेतृत्व में चोलापुर थाना पुलिस ने महिला सुरक्षा की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत पुलिस ने 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और उसे जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी राकेश (23) को गिरफ्तार कर लिया है।

चौकी प्रभारी अवनीश कुमार मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम की टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर गोसाईपुर स्थित मोहांव पेट्रोल पंप के पास से आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा। ज्ञात हो कि 10 मई को पीड़िता की माँ द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

क्षेत्र में ' लेडी सिंघम ' के नाम से चर्चित आईपीएस *मानसी दहिया के कड़े निर्देशों पर हुई इस त्वरित कार्रवाई ने अपराधियों में खौफ पैदा कर दिया है। पुलिस अब अभियुक्त के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
GP NEWS INDIA
GP NEWS INDIA

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume