प्रयागराज, नैनी महेवा जामा मस्जिद के समीप सड़क पर जानलेवा गड्ढा
रमेश सिंह की रिपोर्ट
एनडीपीएफ के राष्ट्रीय महासचिव मु.हमज़ाह शोहरत ने कहा की इस गड्ढे को मौत का गड्ढा कहा जाये तो गलत नहीं होगा
सबसे बड़ा सवाल तो यह है की इस रास्ते से क्षेत्रीय विधायक, सांसद,महापौर एवं क्षेत्र के आलाधिकारियों का आना जाना रहता है लेकिन किसी की नज़र नहीं पड़ी
इसी प्रकार एग्रीकलक्चर के मुख्य गेट के समीप भी बड़ा गड्ढा है जो जानलेवा है और आये दिन दोपहया वाहन से गिर कर लोग चोटिल होते रहते हैं
अब सवाल यह उठता है की आखिर क्यों इस गड्ढे को भरा नहीं जाता क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतज़ार कर रहा है
शोहरत ने जिलाधिकारी प्रयागराज से मांग करते हुए कहा है कि इस गड्ढे को शीघ्र ही भर दिया जाये जिससे आम जनजीवन को सुरक्षित किया जा सके अन्यथा एनडीपीएफ के कार्यकर्त्ता इस गड्ढे में पौधरोपण का करेंगे जिससे कि आम जनजीवन को सुरक्षित किया जासके

Post a Comment